डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

बजरंग मंदिर समिति के सदस्यों ने एक बार फिर जिला अस्पताल में किया रक्तदान

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज।जिला मुख्यालय के पुरानी डिंडोरी में प्रसिद्ध बजरंग मंदिर है, जहां हर दिन लोग पहुंच कर भक्ति भाव से पूजा पाठ करते हैं। बताया गया कि समिति के सदस्यों द्वारा हफ्ते के प्रति मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाता है तथा बजरंग मंदिर के सदस्य सामाजिक सरोकार,लोगों के बीच सेवा भाव सहित अन्य में हमेशा तत्पर दिखाते रहे हैं। बताया गया कि पिछले दिनों जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज को ए पॉजिटिव रक्त की जरूरत थी, जानकारी लगने के बाद बजरंग मंदिर समिति के सदस्यों ने बिना समय गवाएं तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और रक्तदान करते हुए महिला की जान बचाई गई। गौरतलब है कि कल मंगलवार को बजरंग मंदिर समिति के सदस्य राहुल नंदा ने दूसरी बार जिला अस्पताल में पहुंचकर रक्तदान किया और भर्ती मरीज महिला की जान बचाई। लोगों ने समिति के सदस्यों द्वारा लगातार किए जा रहे अभिनव पहल की सराहना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88