यातायात नियमों की बगैर परवाह किए काफी समय तक खड़ा रहा समनापुर थाना प्रभारी का वाहन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला मुख्यालय के बीच बाजार में समनापुर थाना प्रभारी का वाहन क्रमांक एमपी 03 ए 0891 जब काफी समय तक बीच सड़क में खड़ा रहा,जिससे कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, वाहन बीच सड़क पर खड़ा कर जिम्मेदार लोग काफी देर तक नदारद रहे, जबकि मार्ग पर वाहनों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी। गौरतलब है कि यातायात नियमों की बैगर परवाह किए थाना प्रभारी का वाहन बीच सड़क पर खड़ा कर दिया गया, काफी समय तक जब वाहन को नहीं हटाया गया, तब लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया और नसीहत दी जाने लगी कि अब थाना प्रभारी समनापुर का चालान कौन करेगा, जो यातायात नियमों का सरे आम उलंघन है।



