मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

विश्व योग दिवस पर जिले भर में प्रारंभ हुआ टीकाकरण का महाअभियान

 भाजपा के मंडल अध्यक्षों ने गांव-गांव में कराए योग, निरोगी रहने के लिए बताया जरूरी।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कल 21 जून सोमवार को विश्व योग दिवस के मौके पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराए गए, भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों ने गांव-गांवों में जाकर ग्रामीणों को योग कराएं और योग के फायदे भी बताए गए। जिला प्रशासन द्वारा साइकिल रैली कार्यक्रम का आयोजन रखा गया जिसमे नगर परिषद अध्यक्ष पंकज टेकाम, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश चंद जैन ,राजेन्द्र पाठक, जिला कलेक्टर रत्नाकर झा ,पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्य पालन अधिकारी अरुण विश्वकर्मा, एस डी एम महेश मंडलोई, सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी रहे मौजूद रहे। बताया कि कि योग दिवस के मौके पर वैक्सीनेशन महा अभियान आरंभ कर दिया गया है जहां सभी लोगों को कोविड-19 लगवाने के लिए कहा गया है साथ ही प्रतिदिन 5000 से ज्यादा टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है।

महा-अभियान के तहत मंडल शाहपुर के वैक्सीनेशन सेंटर का हुआ शुभारंभ-प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के आवाहन पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन पर तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय के नेतृत्व मे भाजपा मंडल शाहपुर के लगभग 9 स्थानों पर वैक्सीनेशन महा अभियान का शुभारंभ भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विक्रमपुर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय जनपद सदस्य वा जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष शशि गुप्ता मंडल कोषाध्यक्ष रामानुज राव, विक्रमपुर सरपंच चमनिया बाई सरोते, कसईसोडा सरपंच नोखेलाल परस्ते, युवा मोर्चा जिला मंत्री राकेश परस्ते सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के छायाचित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेशों को निशुल्क वैक्सीनेशन उपलब्ध कराई जा रही है, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज से महा अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया जहां अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन कराने की अपील की गई है जिससे कोरोना महामारी से मुक्ति मिल सके।

मंडल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम का आयोजन-कल सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर समनापुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा,वरिष्ठ कार्यकर्ता एसवी पाठक, सांसद प्रतिनिधि अशोक संत, मंडल महामंत्री भरत राजपूत, महिला मोर्चा की अध्यक्षा अनीता अरोरा, समनापुर के रवी मिश्रा, सुनील शुक्ला सहित अन्य लोग के सहयोगियों से मंडल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत की अगवानी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर समनापुर के प्रांगण में कार्यक्रम को मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी एवं सांसद प्रतिनिधि श्री संत ने योग के विषय में अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहां की योग जीवन की महत्वपूर्ण आवश्यकता है, इसे निरंतर किया जाना चाहिए, इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस तरह ग्राम पंचायत कुकर्रामठ के हाई स्कूल प्रांगण में विश्व योग दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा योग का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों ने योग कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों का प्राणायाम सहित अन्य योगों का अभ्यास कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88