नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश
प्रेस परिषद करेली ने कलेक्टर-एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा, जताया विरोध..

प्रेस परिषद करेली के सदस्य, पत्रकार श्री रमाकांत कौरव के खिलाफ जिला खनिज अधिकारी द्वारा झूठी रिपोर्ट कर मामला दर्ज कराए जाने के विरोध में करेली के पत्रकारों ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के नाम तहसीलदार करेली व थाना प्रभारी करेली को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि मामला वापस लिया जावे एवं जिला खनिज अधिकारी के ऊपर कार्यवाही की जावे। इस अवसर पर प्रेस परिषद के अध्यक्ष प्रवीण कौरव, जिनेश सिंघई, जितेंद्र गुप्ता, आशीष अग्रवाल, विवेक खासकलम, अभिषेक श्रीवास्तव, भागीरथ तिवारी, रमाकांत कौरव, आशीष नेमा, आशीष गुप्ता, देवेंद्र मंडलोई, मनोज सिंघई, शेखर सिंघई आदि उपस्थित रहे..



