जिले के करंजिया,बजाग व समनापुर थाना क्षेत्र को किया नक्सली एरिया घोषित

नंदकिशोर ठाकुर,डिंडोरी ब्यूरो। डिंडोरी जिले को पिछले एक दशक से नक्सलियों की सूची से बाहर होने के बाद जिले को नक्सली क्षेत्र घोषित एक बार फिर से कर दिया गया है। जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले के करंजिया,बजाग व समनापुर जनपद मुख्यालय को अब नक्सली एरिया घोषित कर दिया गया है। जिले से लगे हुए सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों की आहट के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लेना बताया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले दस सालों के बाद जिले को नक्सल संभावित श्रेणी में नक्सल प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। जिले के तीन थाना क्षेत्र बजाग, समनापुर और करंजिया को नक्सल प्रभावित इलाके में शामिल करने से यहां सुरक्षा और विकास की संभावनाएं और भी बढ़ गई हैं, वहीं सुरक्षा के लिहाज से भी इसको एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। जानकारी अनुसार 2012 में डिंडोरी जिले को नक्सल सूची से हटा दिया गया था,लेकिन पिछले दिनों जिले की छत्तीसगढ़ और मंडला से सटे हुए सीमावर्ती गांवो में नक्सलियों की आहत की सूचना और चहलकदमी की पुख्ता प्रमाणों के मद्देनजर जिले के करंजिया, बजाग और समनापुर को विशेष सुरक्षा क्षेत्र में शुमार कर लिया गया है।आधिकारिक पुष्टि बुधवार को करते हुऐ पुलिस कप्तान संजय सिंह ने बतलाया कि केंद्र सरकार ने पिछले दिनों एक जुलाई से जिले को नक्सल प्रभावित घोषित कर दिया है, जिनके आधार पर तीनों थाना क्षेत्र में सुरक्षा और नेटवर्किंग संबंधी योजना तैयार की जा रही है। नक्सली इलाकों का दर्जा मिलने के आधार पर जिले को सुरक्षा, विकास और मौलिक जरूरतों के लिये विशेष राशि भी मुहैया कराने का प्रावधान है।अब जिसके बाद जिले के तीनो थानों में केंद्रीय सुरक्षा बल, हॉक फोर्सेस सहित अन्य गुप्तचर एजेंसी तैनात करने की योजना पर कार्य चालू कर दिया गया है।
– उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया गया निर्णय।
जिले के तीन थाना क्षेत्रों को नक्सली एरिया घोषित करने के बाद सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की विशेष तैनाती कर दी गई है, उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। बताया गया कि पिछले दिनों हॉकफोर्से, सशत्र बल और पुलिस के आलाधिकरियो के बीच घंटों तक उच्चस्तरीय बैठक हो चुकी है। इस दौरान पड़ोसी जिलों में नक्सल उन्मूलन अभियान के बाद डिंडोरी की सीमा पर नक्सली अपनी ताकल को बढ़ाने की फिराक पर चिंता भी जाहिर की गई है। विभागीय सूत्रों के माने तो अभी तक कान्हा से कवर्धा तक नक्सलियों की चहलकदमी करते हुऐ नक्सली जिले की सीमा का उपयोग करते थे, लेकिन अब नक्सली यहां स्थाई ठिकाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। जिसकी मंसूबो को नाकामयाबी करने सुरक्षा बल तैयारियों में जुट गया है। एसपी संजय सिंह ने आगामी दिनों में चाड़ा, गौराकंहारी और चौरादादर में भी पुलिस चौकी संचालित करने की जानकारी दी है। जिससे अनैतिक कार्यों पर लगाम लगने के साथ-साथ नक्सलियों को असफलता हाथ लगेगी।



