कटनी दर्पणमध्य प्रदेश
धूप,बारिश में दिन भर चौराहे पर यातायात पुलिस को ड्यूटी करते देख युवा व्यापारी ने भेंट की 20 नग स्टैंड छत्री भेट किया

कटनी दर्पण। कटनी पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में यातायात पुलिस लगातार अपने कर्तव्य का पालन करते हुए देख युवा व्यापारी ने आगे आकर यातायात पुलिस की कड़ी धूप और बारिश में की जाने वाली नौकरी को सराहा और 20 नग स्टैंड छत्री भेंट की। युवा व्यापारी राहुल पटेल के द्वारा बताया गया कि वे कटनी यातायात पुलिस को दिन भर कड़ी धूप में और तेज बारिश में भी कार्य करते हुए देखते है। तथा मै उनके कार्य की सराहना करता हूं तथा धूप और बारिश से बचने के लिए 20 नग स्टेण्ड छतरियां भेट की । युवा व्यापारी ने यातायात थाना मे उपस्थित होकर उक्त सामग्री विनोद दुबे थाना प्रभारी यातायात को भेंट की ।



