डॉक्टर विजेंद्र चौरसिया को मिली रोटरी मंडला की कमान

मण्डला। रोटरी सत्र 2021 -22 के लिए 1 जुलाई से रोटरी क्लब मंडला के नए अध्यक्ष अध्यक्ष डॉक्टर विजेंद्र चौरसिया , सचिव डॉक्टर सुनील यादव और असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन मुकेश जैन बनाए गए हैं। रोटरी क्लब मंडला के अध्यक्ष सुदीप चौरसिया सचिव संजय तिवारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदभार सौंपा, बता दें कि रोटरी के अनुसार रोटरी अध्यक्ष का कार्यकाल 1 वर्ष का होता है जो कि जुलाई से जून तक का होता है 30 जून को वर्तमान अध्यक्ष का कार्यकाल स्वतः समाप्त हो जाता है और पूर्व निर्वाचित अध्यक्ष का कार्यकाल 1 जुलाई से प्रारम्भ हो जाता है। सर्व विदित है कि रोटरी क्लब मंडला मैकल समाज सेवा के क्षेत्र में विगत 12 वर्षों से उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। नवंबर 2019 में राहत मेडिकल मिशन ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की जिसमे 1 लाख से ऊपर मरीजों का इलाज किया गया, रोटरी ब्लड बैंक, दिव्यांग बच्चों का स्कूल, स्वर्ग रथ, डेड बॉडी फ्रीजर जैसे प्रोजेक्ट का संचालन भी रोटरी मंडला के द्वारा किया जा रहा है| मण्डला मेकल के अध्यक्ष डॉक्टर विजेंद्र चौरसिया ने कहा कि मैं अपने कार्यकाल के दौरान पीड़ित मानव सेवार्थ इस संस्था के माध्यम से पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष कार्य करूँगा। नए सचिव डॉक्टर सुनील यादव ने कहा कि इस दौरान वर्तमान परिस्थित में जंहा पूरा देश कोरोना जैसी बीमारी से जूझ रहा है, हम सभी रोटेरियन्स मिलकर इस बीमारी से जिले के लोगों को जकगरुक करने के हर सम्भव प्रयास करने का प्रयास करंगे। रोटरी क्लब मंडला के समस्त सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शभकामनाएं प्रेषित की हैं ।
डॉक्टर्स डे पर जिला चिकित्सालय पहुच कर डॉक्टर्स का किया सम्मान
डॉक्टर्स डे पर जिला चिकित्सालय पहुच कर उपस्थित सभी डॉक्टर्स का रोटरी क्लब मंडला द्वारा गुलाब का फूल एवं कलम देकर सम्मान किया गया जिस्समे मुख्य रूप से डॉक्टर सुनील यादव ,डॉक्टर विजय धुर्वे ,डॉक्टर तरुण अहिरवाल , डॉक्टर कीर्ति सिंह , डॉक्टर मालती उइके,डॉक्टर दिव्येश पटेल , डॉक्टर अंकित जायसवाल , डॉक्टर अविनाश खरे ,डॉक्टर मनोज मुराली , डॉक्टर मनीष सरोते एवं डॉक्टर भरत इनडोलिया का सम्मान किया गया .
ये रहे उपस्थित :
इस कार्यक्रम में अजय खोत,डॉक्टर उपेन्द्र शुक्ला,लक्ष्मी नारायण पटेल,आशीष सेठ,दीपक बृजपुरिया, पंकज मोदी, श्यामलता झरिया, कपिल वर्मा उपस्थित होकर शुभकामनाएं प्रेषित की।



