पीएम आवास योजना की किस्त के लिए हितग्राही से मांग रहा था दो हजार रुपये, पैसे समेत लोकायुक्त ने पकड़ा रंगे हाथ

पीड़ित व्यक्ति कालीचरण लोधी पिता अमृतलाल लोधी उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम पकरिया ग्राम पंचायत पचपेढ़ी तहसील ढीमरखेड़ा जिला कटनी
कटनी। जिले की ढीमरखेड़ा पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पचपेढ़ी का मामलों सुबह सुबह देखने को मिला पीड़ित व्यक्ति से प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी क़िस्त राशि हितग्राही को देने के लिए मांगी गई दो हजार रुपये की मांग । लोकायुक्त पुलिस ने मीडिया को बताया कि ग्राम पचपेड़ी तहसील ढीमर खेड़ा जिला कटनी को गुरुवार की सुबह रंगे हाथों पकड़ा गया ।
नाम आरोपी गण – 1. कमलेश कुमार मेहरा पिता स्वर्गीय प्रभु दयाल मेरा उम्र 44 वर्षीय निवासी रोजगार सहायक ग्राम पंचायत पचपेड़ी तहसील ढीमरखेड़ा जिला कटनी ।
2. भागचंद पिता श्री स्वर्गीय दुलीचंद चक्रवर्ती उम्र 60 साल निवासी ग्राम पचपेड़ी प्राइवेट व्यक्ति ।
क्या था मामला – ग्राम पंचायत में पाया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के एवज में ।
रिश्वत राशि – गुरुवार दिनांक 01/07/2021 को आरोपी कमलेश मेहरा द्वारा आवेदक से ₹2000 रिश्वत के रूप में अपने साथ बैठे प्राइवेट व्यक्ति भागचंद चक्रवर्ती को दिलाकर प्राप्त किए ।
टीम के सदस्य – उप पुलिस अधीक्षक जे पी वर्मा निरीक्षक स्वप्निल दासनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार दीवान
आरक्षक अमित मंडल, विजय सिंह बिष्ट , अंकित दाहिया, दिनेश दुबे, राकेश विश्वकर्मा
मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर मध्यप्रदेश



