वैवाहिक जोड़ों से वृक्षारोपण कराने प्रणाम नर्मदा युवा संघ की अभिनव पहल

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। प्रकृति संरक्षण को लेकर को लेकर जहां एक और हमारी सरकारें तमाम तरह के योजना की घोषणा करती हैं, दरअसल वह धरातल पर उपयोगहीन साबित होती हैं।इन सब के बीच समाज में कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो प्रकृति संरक्षण को लेकर संवेदनशील बने हुए हैं। इसी क्रम में प्रणाम नर्मदा युवा संघ संस्था विगत 8 वर्षों से डिंडोरी सहित अनूपपुर, मंडला व शहडोल जिला में समाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से सेवा दे रहे है। वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए संस्था द्वारा विवाह में पौधा उपहार स्वरूप प्रदान किया जाता है,जिसे विवाह स्थल पर रोपित करवाया जा रहा है। संस्था के कार्यकर्ताओं ने सेल्फी विथ माय प्लांट अभियान चलाकर लगभग दस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में नवाचार करते हुए गांव गांवों में जहां विवाह कार्यक्रम है, वहां वधू के घर में विदाई पर अपनी छवि के रूप में पौधारोपण करया जा रहा है। पिछले दिनों जिले के ग्राम कूंडा के चांदनी ठाकुर का विवाह ग्राम खरहना के विनायक ठाकुर के साथ हुआ जहां नवदंपत्ति को विदाई पर भेंट स्वरूप आम का पौधा संस्था द्वारा दिया गया, जिसे माता पिता सहित ग्रामीणों ने एक रस्म के रूप में मानते हुये बेटी रूप पौधे को मान कर रोपित किया गया। वृक्षारोपण के क्षेत्र में चल रही इस अभिनव पहल की लोगों ने सराहना की है और आगे भी पहल को अभियान के रूप में चलाए जाने पर बल दिया जा रहा है।



