विद्युत समस्या को लेकर काग्रेंस ने घुनवारा मे सौंपा ज्ञापन ।

मैहर। क्षेत्र में हो रही विद्युत की अनियमित आपूर्ति बार-बार लाइट गोल होने , किसानो को मिलने वाली बिजली पूरे समय नहीं दी जा रही है विद्युत बिल वितरण , एवं अनियमित बिजली मीटर रीडिंग के विरोध में कनिष्ठ अभियंता विद्युत विभाग घुनवारा को जिला कांग्रेस के निर्देशन पर काग्रेंस नेता प्रभात द्विवेदी दद्दा के नेतृत्व में अमदरा ब्लॉक के घुनवारा मुख्यालय मे ज्ञापन सौंपा गया ।ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में हो रहे बार-बार लाइट गोल, बिजली की समस्या का सुधार किया जाए एवं प्रतिमाह मीटर रीडिंग लिया जाए बिना रीडिंग के बिल ना भेजे जाएं।एवं शासन द्वारा जो भी छूट विद्युत उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है उसका फायदा क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को दिया जाए । एवं 100 यूनिट पर ₹100 का बिल दिया जाए जिस प्रकार कांग्रेस सरकार देती थी अन्यथा काग्रेंस द्वारा विशाल जन आंदोलन एवं प्रदेश मुख्यालय घेराव किया जाएगा ।ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप प्रभात द्विवेदी दद्दा पार्षद नगर पालिका मैहर अर्जुन सिंह ब्लॉक अध्यक्ष नारायण दुबे वरिष्ठ कांग्रेसी अमजद खान युवा कांग्रेस इंद्रपाल सिंह जनपद सदस्य अयोध्या कुशवाहा पंकज सोनी युवा नेता अरविंद सोनी अमित चतुर्वेदी शुभम सोनी दुर्गेश पटेल युवा कांग्रेश रामपाल रजक सूरज गुप्ता अमित रजक संजय सोनी कल्याण चौधरी सत्यभान चौधरी शारदा पटेल राहुल चौधरी सुजीत सिंह राय सुरेश लखन लाल प्रेमलाल नीरज चौधरी राज कुमार पाल राम भान विश्वकर्मा दिनेश पटेल एवं अमदरा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस जन लोग उपस्थित थे।



