नर्मदा जयंती को लेकर कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

डिंडोरी/खरगहना दर्पण। आगामी दिनों नर्मदा जयंती को ध्यान में रखते हुए शिवसेना जिला डिंडोरी इकाई द्वारा शिवसेना संगठन को मजबूती प्रदान करने युवाओं को जोड़ने एवं उनके उत्साह भरने के लिए शिवसेना जिला प्रमुख मुरली मनोहर पाराशर के निर्देश अनुसार बजाग ब्लाक प्रमुख बब्लू गौतम के द्वारा गांव का दौरा कर युवाओं के साथ बैठक एवं संपर्क करते हुए ग्राम गीधा के युवाओं के साथ बैठक करते हुए शिवसेना के ग्राम गीधा प्रमुख हरि सिंह राजपूत को नियुक्त किया गया।बैठक के दौरान बबलू गौतम, रविंद्र गौतम, पुरुषोत्तम राजपूत, संतोष ठाकुर, राजेंद्र सिंह, भरत सिंह, राम सिंह, विजय राजपूत, राम राजपूत, उत्तम कुशराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



