अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश
बाजार में घूम-घूम कर काटा गया मास्क न लगाने वालों का चालान

जैतहरी पुलिस द्वारा सोमवार साप्ताहिक बाजार के दिन बाजार में मास्क न लगाने वालों पर सख्ती बरतते हुए लगभग 15 लोगों का चालान काटा गया साथ ही मास्क लगाने की समझाइश देते हुए चालानी कार्यवाही की गई और बीच बाजार में घूम घूम कर जैतहरी पुलिस द्वारा बताया गया कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है लापरवाही न बरतें कोरोना से बचाव के लिए अभी भी मास्क लगाना जरूरी है और साथ ही वैक्सीनेशन करवाने की भी अपील की।



