रीठी के मुहांस मंदिर पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्रीः जगदीश देवड़ा

प्रदेश के वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री व कटनी जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा शुक्रवार को सड़क मार्ग से रीठी के मुहांस स्थित शिव मंदिर पंहुचे। मंत्री के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, विधायक प्रणय पांडे, रीठी भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक कंदेले की उपस्थिति ढोल- नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से श्री देवड़ा का स्वागत किया गया। मंत्री मुहांस के शिव मंदिर परिसर में निर्धारित कार्यक्रम में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं से भेंट कर मुलाकात की। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओ द्वारा भक पुष्प माला से श्री देवड़ा का स्वागत किया गया। इसके तुरंत बाद मंत्री जगदीश देवड़ा जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जिले के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्षों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।



