8 जुआरी पाटन पुलिस के हत्थे चढ़े

जबलपुर दर्पण/पाटन ब्यूरो। पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम इमलिया के जंगल में कई जुआड़ी ताश के पत्तों पर रूपये पैसों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 8 जुआडियों को पकडा पूछताछ में अपने नाम जितेंद्र यादव निवासी ग्राम सकरा,फूल सिंह ग्राम नन्हवारा,हेमराज दीक्षित ग्राम बमोरी अमरपुर, बसंत यादव ग्राम मादा, भगवानदास मल्लाह ग्राम गाड़ाघाट,दिनेश कुमार झारिया ग्राम गाड़ाघाट,कमलेश सिंह लोधी निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन,सिम्मू चौधरी ग्राम सकरा बताये,फड़ एवं जुआडियों के कब्जे से नगद 13 हजार 230 रूपये,एवं ताश के पत्ते जप्त करते हुये जुआरियेां के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।



