डामरीकरण सड़क बनाने को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। लंबे समय से बहु उपयोगी मार्ग पर कीचड़ की समस्या के बाद परेशान ग्रामीणों ने ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।गौरतलब है कि जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदरानी से बीजापुर तक पहुंचने वाली बहू उपयोगी मार्ग कच्ची व दलदल भरा होता है,जिससे बरसात के मौसम में लोगों को काफी परेशानी होती है। लंबे समय से बनी समस्या के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द मार्ग पर पक्की सड़क बनाए जाने की मांग की जा रही है। बताया गया कि मार्ग से हर दिन सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है, वाहन चालक भी बड़ी संख्या में हर दिन इसी मार्ग से गुजरते हैं,जहां वाहन चालक गिरकर घायल भी हो रहे हैं। आरोप है कि लाखों रुपए सड़क मार्ग में खर्च होने के बाद भी दलदल व कीचड़ भरी रास्तों से ग्रामीणों को निजात नहीं मिल रही है।



