मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

अनधिकृत व अपंजीकृत न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया संस्थानों की हो जांच

मण्डला। जिले में अनेक नामों से न्यूज पोर्टल, वेब पोर्टल व सोशल मीडिया आधारित न्यूज चैनल संचालित हो रहे है, इनकी जॉच की मांग को लेकर प्रेस क्लब मण्डला ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गये ज्ञापन में उल्लेखित किया गया कि जानकारी के अनुसार जिले में अनेक नामों से न्यूज पोर्टल, वेब पोर्टल व सोशल मीडिया आधारित न्यूज चैनल अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे हैं, इनमें से अधिकांश न्यूज पोर्टल न तो विधि मान्य प्रक्रिया के तहत संचालित है और न ही जनसंपर्क विभाग में पंजीकृत है। इसके बावजूद धड़ल्ले से खुलेआम उक्त संस्थान चलाये जा रहे हैं। जिनकी अनेक शिकायते हंै कि ऐसे स्वयंभू संस्थान मीडिया के नाम पर लोगों, संस्थाओं को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं, जिनकी वजह से वास्तविक मीडिया संस्थान, मीडियाकर्मी और मीडिया से जुड़े लोग पीडि़त और असहज महसूस करते हंै। और तो और जिले के अनेक विभाग व उनसे जुड़े अधिकारी, कर्मचारी ऐसे संस्थानों के दबाव में आकर इन्हें पंजीकृत व वास्तविक मानकर इन्हें सहयोग करते है। प्रेस क्लब मण्डला ने ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर से जिले में संचालित तमाम अपंजीकृत व संदिग्ध मीडिया हाउसेज, पोर्टल की जांच कराकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। इस दौरान विमलेश मिश्रा, राजेश साहू, धर्मेन्द्र पाण्डे, कृष्णा साहू, अशफाक खान, चंद्रेश खरे, असगर कुरेशी, सैयद सिकंदर अली, विवेक अग्रिहोत्री, राजेन्द्र अग्रवाल, सुभाष पाण्डे, पूजा ज्योतिषी सहित अन्य मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88