मध्य प्रदेशशहडोल दर्पण

चकला घर में पुलिस की दबिश

विगत कई वर्षों से शहडोल संभाग में देह व्यापार का गोरखधंधा फल फूल रहा है जहां पूर्व में कई स्थानों में पुलिस द्वारा छापामार कार्रवाई की गई इसके बावजूद भी यह अनैतिक कार्य रुकने का नाम नहीं ले रहा है हाल ही में जयसिंहनगर में भी देह व्यापार के ठिकाने पर पुलिस ने दबिश दी थी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस व्यापार में हाई प्रोफाइल महिलाएं भी लिप्त रहती है कुछ चिन्हित स्थानों में कार्यवाही होती है परंतु अभी भी हाई प्रोफाइल ब्यूटी पार्लर, कॉलोनी, एवं जंगलों में भी इस तरह के कृत्य होते हैं ।
(शहडोल। विनय मिश्रा)
बड़ी खबर शहडोल जिले से आ रही है जहां पुलिस ने देह व्यापार के ठिकानें पर छापामार कार्रवाई की है।

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में अनैतिक व्यापार मे संलग्न लोगो के विरुद्ध महिला थाना की पुलिस लगातार सक्रिय हैं जहां समाज में प्रचलित इस प्रकार के अनैतिक कृत्यो पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना वही महिलाओं व अन्य लोगो हेतु एक उपयुक्त वातावरण निर्मित करने की ओर पुलिस प्रतिबद्ध हैं।
पुलिस अधीक्षक शहडोल अवधेश कुमार गोस्वामी, अति0 पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य द्वारा अनैतिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने व कार्यावाही करने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा हैं। जिनके मार्गदर्शन व निर्देशन में पुन: देह व्यापार में लिप्त गैंग को महिला पुलिस थाना ने मुखबिर की सूचना पर सोनाली गुप्ता उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी ज्योति सिकरवार व उनकी टीम द्वारा लखेरन टोला बुढ़ार में लंबे समय से अनैतिक देह व्यापार में लिप्त लोगो की धर पकड़ कर कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्यवाही में मौके से रेड कार्यवाही के दौरान 03 महिला 05 पुरुष मिले व 01 महिला मौके से फरार हो गई। कार्यवाही में 02 मोटर सायकल , 04 मोबाईल एवं आपत्तिजनक सामग्री 20 पैकेट निरोध व नगदी 4100 रुपये कुल मशरुका लगभग 85000/- रुपये जप्त किया गया।
अनैतिक व्यापार में संलग्न सभी 09 आरोपीगणों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। लगातार दूसरी बार अनैतिक देह व्यापार में लिप्त लोगो के विरुद्ध महिला थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88