जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के चुनाव परिणाम घोषित हुए

जबलपुर दर्पण। मुख्य चुनाव अधिकारी सम्पूर्ण तिवारी उप चुनाव अधिकारी राजेश तिवारी सहायक चुनाव अधिकारी एन बी गुरुंग,तरूण रोहितास ने बताया की विभिन्न पदों के लिए 74प्रत्याशियो ने हिस्सा लिया था 2512मतदाताओं ने 18मार्च को मतदान किया इसके बाद लगभग 7दिनों तक मत गणना चुनाव समिति के द्वारा की गई। जिसमे अध्यक्ष के पद पर मनीष मिश्रा, उपाध्यक्ष मनोज तिवारी महिला उपाध्यक्ष ज्योति राय,सचिव ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, सह सचिव मनोज शिवहरे, कोषाध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा, पुस्तकालय सचिव शैलेंद्र यादव निर्वाचित हुए।
कार्यकारिणी के 7पद के लिए 38उम्मीदवार मैदान में थे जिनमे सर्वाधिक मत जिन 7 प्रत्याशियो को प्राप्त हुए वे निर्वाचित घोषित किए गए जिसमे प्रमुख रूप से रविन्द्र कुमार दत्त,1139 मत सुदीप सैनी 864,प्रशांत नायक,821,अनुभव शर्मा सीपू 752,अर्जुन साहू 727,दुर्गेश मनाना 704,मनोज तिवारी 652 मत प्राप्त हुए।
कार्यकारिणी सदस्य के परिणाम आते है 7 सातों विजयी सदस्यों को फूल माला से स्वागत कर बधाई शुभकामनाए दी एक दूसरे को टीका लगाकर मिठाई बांटी गई और रंगपंचमी मनाई।सभी प्रत्याशियों ने संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव समिति द्वारा ऐतिहासिक निर्विवादित चुनाव सम्पन्न कराया पूरी समिति के सदस्य बधाई के पात्र है हम सभी आपका आभार व्यक्त करते है। इस अवसर पर चुनाव समिति के सदस्य सुरेंद्र त्रिपाठी,पी पी बुधौलिया,प्रदीप जैन गोल्डी,उमाशंकर रावत,दिनेश तिवारी,निजामुद्दीन,मंजू वर्मा,सीमा जयसवाल,पवन शर्मा,अजय प्रजापति,सौरभ श्रीवास्तव,नितिन शर्मा,नरेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित थे



