मण्डल डिण्डौरी की स्वास्थ्य स्वयंसेवक की बैठक सम्पन्न

शाहपुर/डिण्डौरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत, एवं सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा निर्देशानुसार संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन मे मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर नेतृत्व मे मण्डल स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमे मुख्य वक्ता के रूप मे भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता कैलाशचंद जैन, जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, महोहर सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक डी.सी. उरैती, पूर्व जिलामहामंत्री राजेन्द्र पाठक, जयसिंह मरावी, जिला सहमीडिया प्रभारी महेश सिंह धूमकेती, नरबदिया मरकाम, मंचासीन रहें। सभी मुख्यातिथियों ने भारतमाता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर तिलक वंदन कर कार्यशाला की शुभारंभ की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष ने सभी स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का मुख्यअतिथियो से परिचय कराया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है कोरोना महामारी से अभी निजात पूरी तरह नही मिला है कई प्रदेशो मे हालात ठीक नही है जिस कारण हम सभी को कोरोना की तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए अपने गॉव मे बाहर से आये हुए प्रत्येक नागरिक की विधिवत् जॉच कराना है ताकि किसी भी प्रकार का संक्रमित व्यक्ति ना हो। कोरोना के किसी भी प्रकार के लक्षण दिखते है तो तुरंत उस व्यक्ति को ईलाज हेतु चिकित्सालय मे भर्ती कराने मे सहयोग दे ताकि उसे किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। उक्त कार्यशाला को जिला उपाध्यक्ष मनोहर ठाकुर, सुशीला मार्को, जयसिंह मरावी, डी.सी. उरैती ने संबोधित किया। इस दौरान जिला महामंत्री अवधराज बिलैया, पंकज सिंह तेकाम, जिला कार्यालय मंत्री मनीष नायक,गणेश चौहान, मण्डल महामंत्री मदन सिंह परस्ते, मण्डल उपाध्यक्ष आशीष सोनी, भागीरथ उरैती, सारिका नायक, कुंजन नंदेहा, डॉ. जितेन्द्र ब्यौहार,परसराम नागेश, उदयभान सिंह, पतरू सिंह मार्को, अवधेश नागेश, राजेन्द्र ठाकुर, गामू सिंह परमार, नंदकिशोर उचेहरा, मोहन सिंह राठौर, अविनाश छावड़ा, पीताम्बर पाराशर, प्रेमसिंह धुर्वे, देवेन्द्र पाण्डे, गुरूदास सोनवानी, डॉ. धर्मेन्द्र जैतवार, मानसिंह परमार, सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मोजूद रहें।



