मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

मोहगांव ब्लॉक में 1 दिवसी जयस पाठशाला की हुई संपन्न

मंडला। जय आदिवासी युवा शक्ति जय संगठन द्वारा मंडला जिला के अंतर्गत मोहगांव ब्लॉक में जनपद पर प्रांगण मैं 11 घंटे की कैडर कैंप किया गया जिसमें मोहगांव ब्लॉक के अंतर्गत गठित जयस संगठन के कार्यकर्ताओं के अलावा पढ़े लिखे युवाओं की उपस्थिति रही जयस कैडर कैंप जिला अध्यक्ष रतन वरकडे और साथियों द्वारा मिशन युवा नेतृत्व के रूप में कर रहे है जिसका उद्देश्य युवाओं को संविधानिक जानकारी से परिपूर्ण बनाना है जयस सगठन मंडला चाहते हैं कि हर एक युवा वर्ग या संगठन और सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे युवाओं को कोई भ्रमित ना कर सके और वह अपने हक और अधिकार के लिए स्वयं लड़ सके वो कहते हैं कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े वर्गों आज भी सविधान से काफी दूर है हम चाहते हैकि वह अपने हक और अधिकारों की आवाज हम संविधानिक रूप से परिपूर्ण पर होकर ही लड़ सकते हैं क्योंकि हमें लड़ाई संविधानिक तरीके से ही लड़ना है इसके लिए हम युवाओं को तैयार कर रहे हैं जिसमें संविधानिक प्रस्तावना , सविधान 1950, पांचवी अनुसूची, पेसा एक्ट 1996, पंचायती राज अधिनियम 1993, सूचना का अधिकार 2005, युवा नेतृत्व, उपभोक्ता अधिनियम, एपीसी एफ आर ई 1927, वन अधिकार अधिनियम 2006, आदि विषयों पर वह युवाओं को प्रतिक्षण कर रहे हैं।

आजादी के 75 वर्ष बाद भी संविधान से दूर हैं युवा वर्ग-जयस जिला अध्यक्ष मंडला ने बताया कि आजादी के इतने वर्ष बाद भी हमारे पड़े लिखे युवाओं तक नही पहुच पाया है हमारे बीच सरकार तमाम प्रकार की किताबों स्कूलों से लेकर कोलजे तक फोटो में बताया गया परंतु संविधानिक ज्ञान से हमारे लोगो को और ग्रामीण अंचलों में बसे युवा वर्गों को बहुत दूर रखा गया है जिसके करण
अपने हक ओर अधिकारों को प्राथमिकता के साथ में शासन प्रशासन के सामने नहीं रख पा रहे हैं जिनके कारण वहां शोषित और वंचित रह जाते हैं हमारा उद्देश्य ही है सविधान ही हमारा सब कुछ है हम संविधान की एक-एक हक और अधिकारों को युवाओं को बताना चाहते हैं ताकि वह उसके साथ गलत हो तो वह स्वयं विरोध कर लड़ सके जब से पंचायत पंचायती राज्य अधिनियम 1993 चालू हुआ है हमारे क्षेत्र में हमारे ही लोग प्रतिनिधित्व कर रहे हैं परंतु क्या स्थिति है हम सब के सामने है हम पढ़े लिखे युवाओं से यही काफी उम्मीद है कि वह इस व्यवस्था को को बदल सकें इसीलिये हम ये कर रहे है।

ये रहे मौजूद- जयस ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल कोर्चे, कलीराम कुशराम, हेमलाल मार्को, प्रभु दयाल आर्मो, सुरेश कुमार मरावी, गंगाराम कुलस्ते, आनंद कुमार कुशराम, गौतम परस्ते, नागेश्वर , शिवनारायण परस्ते, जयपाल सिंह मार्को, बबलू सोयम, मनोज कुमार कुंदे राजकुमार धुर्वे आदि युवा साथियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88