जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जीआईएफ में आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल

जबलपुर। जीआईएफ में अचानक शाम को 4:30 बजे निर्माण का हूटर बज उठा जो कि किसी खतरे को संकेत कर रहा था। लोगों में खबर फैली कि निर्माणी परिसर की बिल्डिंग नंबर 1 के एससीपी शॉप के अंडर ग्राउंड में पानी का पाइप फटने से पूरे अंडर ग्राउंड में पानी भर गया। काम करने दो औद्योगिक कर्मचारी अंडर ग्राउंड की पैनल में फंसे हुए। इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों में किसी अप्रिय घटना को लेकर भगदड़ मच गई। मेन गेट एवं टेलिफोन एक्सचेंज में फोन की घंटियां लगातार बज रही थी। इसी बीच एंबुलेंस एवं फायर बिग्रेड की गाड़ी घटना स्थल पर सायरन बजाते हुए पहुंच गई। आपदा बचाव दल में फंसे हुए दो कर्मचारियों को सुरक्षित निकालकर एंबुलेंस के द्वारा व्हीकल अस्पताल पहुंचाया। दस मिनट बाद में पता चला कि आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल थी। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

इस संबंध में निर्माणी के संस्था अधिकारी विपुल कुमार मिश्रा ने बताया कि आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल संस्थान, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की खतरे के प्रति जागरूकता एवं सतर्कता आंकने के लिए वर्ष में दो बार की जाती है। इसी तारतम्य में आपदाओं से बचने हेतु की गई तैयारियों का जायजा लेने हेतु शाम 4:30 बजे जीआईएफ में मॉक ड्रिल की गई। आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल महाप्रबंधक अजय सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई इस मौके में मुख्य संस्था अधिकारी टी बी देशमुख ज्ञानेंद्र सिंह, टोकन मंडल एवं निर्माणी के अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे। शाम 4:30 बजे सभी संबंधित अनुभागों की तत्परता एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आपसी सहयोग से एक भीषण दुर्घटना को टाल दिया गया। इस आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल से यह निश्चित हो गया कि निर्माणी भविष्य में ऐसी संभावित दुर्घटनाओं से निपटने के लिए सदैव तत्पर एवं सजक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88