मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सन्त रावतपुरा सरकार के चातुर्मास कार्यक्रम में पहुँचे

भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार की सुबह नरसिंहपुर ज़िले की तेंदुखेड़ा तहसील के राजमार्ग चौराहा स्थित श्री होटल लीला लॉन पैलेश (वंशिका काम्पलेक्स ) में संत श्री रविशंकर जी महाराज श्री रावतपुरा सरकार के चातुर्मास कार्यक्रम में सपत्नीक श्रीमती साधना सिंह के साथ पहुँचे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सपत्नीक पादुका पूजन किया और श्री रावतपुरा सरकार से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायक जालम सिंह पटैल एवं संजय शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, नवागत कलेक्टर रोहित सिंह, निवृतमान कलेक्टर वेद प्रकाश, पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ,सीईओ डॉ सौरभ संजय सोनवणे और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।



