कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

खुले मैदान में मिला तेंदुए का शव, करंट से मौत की आशंका

कटनीदर्पण। बहोरीबंद वन परिक्षेत्र के कुआं, खड़रा दुर्गा माता मंदिर के पास खुले मैदान में एक तेंदुए की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।सूचना पर वन विभाग की टीम रेंजर रोहित जैन, डिप्टी रेंजर चंद्रशेखर नामदेव, वनरक्षक आकाश जगाते, वनरक्षक सुयोग्य उपाध्याय सहित अन्य वन कर्मी मौके पर पहुँचे। जहां तेंदुए का शव मिला है उस स्थान के पास ही बिजली के तार पड़े देखे गए। आशंका जताई जा रही है कि करंट से तेंदुए की मौत हुई है। तेंदुए के शव मिलने की सूचना के बाद से ही लोगो का हुजूम घटनास्थल पर लग गया। वन अमले द्वारा मौका स्थल पर किसी के भी जाने से रोक लगा दी गई है। डीएफओ आरसी विश्वकर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्वा तेंदुए के शिकार की जानकारी सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के असल कारणों का खुलासा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page