लोक अदालत के आयोजन को लेकर हुई बैठक
जबलपुर दर्पण मैहर। माननीय जिला न्यायाधीश महोदय सतना के निर्देशानुसार लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु अधिवक्ता संघ मैहर में बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में तहसील मैहर में पदस्थ न्यायिक अधिकारियों सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे बैठक में द्वितीय जिला न्यायाधीश मैहर संजय सिंह ने कहा कि लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु अधिवक्ता गण की महत्वपूर्ण भूमिका है उन्होंने कहा कि आप अपने पक्षकार को अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों में राजीनामा किए जाने हेतु प्रोत्साहन करें तथा उन्हें लोक अदालत में प्रकरणों के राजीनामा से होने वाले लाभों के संबंध में अवगत कराएं उन्होंने कहा कि लोक अदालत के यज्ञ में सभी अधिवक्ता गण अपनी अपनी आहुति अवश्य डाले, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश द्विवेदी ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि लोक अदालत में हम अधिवक्तागण को अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों का निराकरण हो इस संबंध में सुसंगत प्रयास करना है इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण में प्रशांत शुक्ला प्रथम जिला न्यायाधीश न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मैहर श्रीमती राखी साहू, श्रीमती सरिता पारस, विशाल रिछारिया सुश्री हेमलता अहिरवार शहीद अधिवक्ता संघ मैहर के पदाधिकारी एवं अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।



