नवचेतना दुर्गा उत्सव समिति की 48 वी कार्यकारिणी गठित


जबलपुर दर्पण शहडोल/बुढ़ार। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि पावन पर्व को हर्षोल्लास मनाने हेतु सिनेमा रोड में दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने हेतु कार्यकारिणी गठित की गई। संरक्षक संतोष दीक्षित, विशिष्ट अतिथि संजय गुप्ता एवं गगन गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई, जिसमें राजेश चमडिया, राजेश ताम्रकार एवं विजय गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में नवचेतना दुर्गा उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष ने, नव मनोनीत अध्यक्ष अखिलेश सिंघानिया को बैच लगाकर स्वागत किया। अमित ताम्रकार एवं अमित गुप्ता को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में नमन ताम्रकार, सतीश, अमित, प्रहलाद, अमित ताम्रकार, रोहित अमन, आयुष, पुष्कर गुप्ता, इलू, गगन गुप्ता, शिनी, संकल्प,मौजूद रहे।



