67 वीं शालेय राज्य स्तरीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग ने जीता 47 मेडल

जबलपुर दर्पण। मॉर्डन पेंटाथलॉन जबलपुर कारपोरेषन सेकेट्री रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अभी हाल ही में 67 वीं राज्य शालेय रोप स्किपिंग एवं मॉर्डन पेंटाथलॉन प्रतियोगिता 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2023 तक भोपाल में सम्पन्न हुई। जहां रोप स्किपिंग में जबलपुर संभाग द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्षन करते हुए 15 गोल्ड, 27 सिल्वर और 5 ब्रांज के साथ कुल 47 मेडल प्राप्त करते हुए रोप स्किपिंग में द्वितीय स्थान हासिल किया। रोप स्किपिंग में जबलपुर संभाग की उपलब्धि स्पीड स्प्रिंट बालिका अंडर-19 में खुषी अहिरवार प्रथम, 17 में अलीषा प्रथम, 14 में अल्फिया द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर 17बालक वर्ग में प्रियांष कौरव द्वितीय, अंडर 14 में संस्कार गुप्ता द्वितीय, डबल अंडर बालिका अंडर 19 में परी प्रथम, 17 में रष्मि वर्मा प्रथम, 14 में अग्रति यादव द्वितीय, बालक वर्ग वर्ग 19 में विवेक साहू द्वितीय एंडयूरेंस अंडर 19 में नित्य सिंह लोधी द्वितीय अंडर 17 परी वेन प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्कारधानी का नाम रोषन किया।
जबलपुर संभाग की इस सफलता पर सहायक संचालक डॉ. डी. के खरे, सहायक संचालक खेल श्रीमती आषा सिसोदिया, श्रीमती सारिका सिंह खान, सुश्री चंदा सोनी, गंुजन श्रीवास, हेमलता तिवारी, चंद्रषेखर स्वामी, राकेष श्रीवास, अजय मिश्रा आदि ने सभी खिलाड़ियों केाचों एवं ऑफिषियल को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



