5 दिसंबर को मुख्यमंत्री पूर्व अध्यक्ष अभिलाषा शिवहरे एवं सीएमओ बसंत चतुर्वेदी को करेंगे सम्मानित

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में प्रदेश स्तर पर नौगांव नगरपालिका ने पाया 6वा एवं संभाग मैं दूसरा स्थान
जबलपुर दर्पण अरविंद कुमार द्विवेदी छतरपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा मिंटो हॉल भोपाल में अध्यक्ष अभिलाशा शिवहरे एवं सीएमओ बसंत चतुर्वेदी को सम्मानित किया जाएगा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अभिलाशा शिवहरे के निर्देशन एवं cmo बसंत चतुर्वेदी के प्रयासो से वर्ष 2019-20 की स्वच्छता रैंकिंग में स्टेट में छठवां स्थान एवं संभाग में स्वच्छता में 52 में से दूसरा स्थान नगर निगम सागर के बाद नौगांव नगर पालिका ने पाया।
Cmo बसंत चतुर्वेदी ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए सफलता का श्रेय सहायक यंत्री एवं स्वच्छता नोडल अधिकारी प्रेम कुमार साहू , उपयत्री एवं सह नोडल अधिकारी पुनीत त्रिपाठी व उपयंत्री धर्मेंद्र चौबे ,सफाई स्पेक्टर संदीप राजपूत , सफाई दरोगा संतोष तिवारी,शहर की जागरूक जनता तथा यहां के कर्मवीर सफाई कर्मचारियों तथा अधिकारियों के परिश्रम को दिया है। यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे साथ ही नौगांव नगर को प्रदेश में सबसे स्वच्छ बनाने के लिए तथा कचरे से आजादी अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।


