अनुविभागीय अधिकारी ने लोक सेवा केंद्र पटेरा का किया निरीक्षण

दमोह। कलेक्टर तरूण राठी द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत जिले के लोक सेवा केंद्र पटेरा का अनुविभागीय अधिकारी राकेश मरकाम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान लोक सेवा केंद्र में उपस्थित आवेदकों से चर्चा की एवं उनसे लोक सेवा केंद्र के द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में बात की। निरीक्षण के दौरान आवेदकों से लोक सेवा केंद्र की फीस, पावती इत्यादि की जानकारी ली, जिस पर आवेदकों द्वारा बताया गया कि लोक सेवा केंद्र में पावती दी जाती है एवं पावती में लिखी फीस ही ली जाती है। अनुविभागीय अधिकारी ने लोक सेवा केंद्र पटेरा में लोक सेवा गारंटी के आवेदन, आधार कार्ड के कार्य, आयुषमान कार्ड के कार्य का भी निरीक्षण किया गया एवं लोक सेवा केंद्र के कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान लोक सेवा केंद्र की कार्यप्रणाली संतोषजनक पाई गई। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर भव्य त्रिपाठी, जिला लोक सेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल, तहसीलदार विकास अग्रवाल, नायब तहसीलदार नीलू बागरी, लोक सेवा केंद्र संचालक संदीप चौबे एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।



