नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश
कलचुरी कलार समाज की प्रबंध समिति का हुआ गठन

गाडरवारा। गत दिवस कलचुरि कलार समाज के संरक्षक एवं मार्गदर्शन मण्डल की बैठक वरिष्ठ बन्धु हेमकुमार राय खज्जू भैया, अरुण राय, एस एस राय ठेकेदार,रमेश राय, राजेन्द्र राय, धनराज चौकसे, गोपाल राय, रवि शेखर जायसवाल , डा अजय जायसवाल की उपस्तिथि मे सम्पन्न हूई। जिसमे नवागत अध्यक्ष नरेन्द्र राय ने वरिष्ठो की सहमति से प्रबंध समिति का गठन किया जिसमे सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष राधारमण राय, कोषाध्यक्ष रजनीश राय, सचिव मनीष जायसवाल सुरभि पैलेस, सहसचिव मोहन राय शिक्षक, संगठन मंत्री रुपेश राय एवं प्रचार मंत्री रीतेश राय को मनोनित किया गया। इस अवसर पर सभी सजातीय बंधुओ ने पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की ।



