जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री ने फोटो जर्नलिस्ट श्री मदन सोनी के निधन पर किया शोक व्यक्त

जबलपुर दर्पण। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर के वरिष्ठ फोटोजर्नलिस्ट मदन सोनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह दु:ख सहने का सामर्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना की है। श्री मदन सोनी ने घटनाओं, दुर्घटनाओं का फोटो कव्हरेज हो, या कला और संस्कृति का, सभी में विशेष स्थान बनाया। वे अपने कार्य के प्रति सदा सजग, समर्पित और संवदेनशील रहे।



