डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

पंकज तेकाम के नेतृत्व में 250 लोगो ने ली भाजपा की सदस्यता

जबलपुर दर्पण डिंडोरी। डिन्डोरी विधानसभा झेत्र के बजाग के ग्राम डूमरटोला , दुल्लोपुर , के ग्रामीणों ने अनुसूचित जन जाति के प्रदेश महामंत्री व नगर परिषद अध्यक्ष डिंडोरी के पंकज तेकाम के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगो को भाजपा की नीति के बारे बता रहे है । नरेंद्र राजपूत ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को बताया और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की योजनाओं को आम जन तक पहुचाया। पंकज तेकाम ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए बताया की भाजपा की रीति नीति से कितना विकास जिले का हुआ और लोगो को सरकार की योजनाओ का कितना लाभ आमजन को मिला । पंकज तेकाम ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने कफ़न दफन में मिलने वाली राशि बन्द कर दी थी लेकिन भाजपा की सरकार आते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने फिर शुरू कर दिए ।

कांग्रेस के 250 लोगो ने ली भाजपा की सदस्यता

बजाग के गांव डूमरटोला में भाजपा की आयोजित बैठक में आसपास के ग्रामीण जो कांग्रेस पार्टी में थे अब उन्होंने भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण किये । जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत व अनुसूचित जनजाति के प्रदेश महामंत्री पंकज तेकाम ने सभी कांग्रेसियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई । कार्यक्रम में भाजपा के अवधराज बिलैया,अविनाश छाबड़ा, आशीष सोनी , सुशीला मार्को, नरवदिया मरकाम,कीर्ति गुप्ता,कुंवारिया मरावी, पीताम्बर पाराशर, संतोष परस्ते व सेकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88