अनूपपुर दर्पणखेल दर्पणमध्य प्रदेश
ग्राम देवरा में दस दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन

पुष्पराजगढ़। ग्राम पंचायत देवरा मे 04/10/21 को फुटबॉल टूर्नामेंट शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि जनजातीय आयोग मध्य प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मरावी विशिष्ट अतिथि, युवा नेता घनश्याम सिंह ( चिंटू), रोहित सिंह मरावी एवं ग्राम पंचायत देवरा सरपंच एवं बम्हनी सरपंच भूपेंद्र सिंह पुष्पराजगढ़ क्षेत्र का सबसे ज्यादा लोक प्रिय खेलों में फुटबॉल का स्थान सबसे ऊपर है। इस खेल से नाता छोटे बड़े सभी का है। और खेल से व्यक्ति में अनुशासन एवं मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूती के साथ साथ व्यक्तित्व का विकास
एवं अनुशासित होता है। इस लिये खेल को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर रखना चाहिये।



