दुर्घटना का शिकार हो रहे वाहन चालक, हो रही जन-धन की हानि

जबलपुर दर्पण। गाड़ासरई थाना अंतर्गत सागरटोला चौराहे के पास तालाब अंधा मोड़ में अचानक आमने सामने हार्वेस्टर और मोटरसाइकिल सवार में एक ब्यक्ति जो कि करंजिया से अंदर किरंगी का बताया जा रहा है आमने सामने भिंडत से मृत्यु हो गया। घटना लगभग4 बजे के आस पास की है लोगों से मिली जानकारी के अनुसार किरंगी निवासी जिसका नाम संतोष परस्ते उम्र 25 वर्ष बताया जा रहा है जो कि डिंडोरी की ओर जा रहा था वंही सामने से हार्वेस्टर डिंडोरी से छत्तीसगढ़ पंडरिया की ओर जा रहा था अचानक आमने सामने तालाब के पास मोड़ में बाइक सवार अनियंत्रित होकर मोड़ में सही तरीके से मोड़ ना पाने के कारण नीचे घुस गया जिसमें मृतक के सिर और सीने में अधिक चोट आने के कारण उपचार हेतु हॉस्पिटल गाड़ासरई में दम तोड़ दिया।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भूपेन्द्र पन्द्रो,साथ ए एस आई मनमोहन सिंह,पप्पू श्याम मेजर मौके पर पहुंच कर घायल को हॉस्पिटल ले कर गए पर चोट अधिक होने के कारण ब्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी।
पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर अगली कार्यवाही किया जा रहा है।



