केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के भोपाल प्रवास के दौरान रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(A) का हुआ विस्तार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के भोपाल प्रवास के दौरान रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(A) का हुआ विस्तार
भोपाल। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्यमंत्री का 20 अक्टूबर को मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान पार्टी मध्यप्रदेश के कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। मध्यप्रदेश के डोमन नागपुरे पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्रम एवं समाज कल्याण को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी मोहम्मद एहसान खान के द्वारा शहडोल संभाग के पदाधिकारियों की अनुशंसा कर अनूपपुर ,शहडोल जिला कार्यकारणी का भी गठन किया गया। अनूपपुर जिला कार्यकारणी में बृजेन्द्र सोनवानी संयोजक, रमाकांत चंद्रवंशी जिला अध्यक्ष,जितेंद्र सिंह राठौर महा सचिव,रमेश प्रसाद चौधरी उपाध्यक्ष, गेंदलाल राठौर प्रवक्ता, धनपत राठौर कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों को पार्टी के विस्तार एवं उसके विचारधारा को लोगों तक पहुचाने की जिम्मेदारी प्रदान किया गया।



