अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पशु तस्करों के विरुद्ध राजेन्द्रग्राम पुलिस की एक और बडी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल के द्वारा पुलिस अधीक्षक के रुप में अनूपपुर जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद से अवैध कारोबारियों एवं अपराधियों के विरुद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान दिनांक पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल को सूचना प्राप्त हुई कि अवैध रुप से मवेषियों से भरा ट्रक राजेन्द्रग्राम की तरफ से उन्नाव उत्तरप्रदेष बूचड़खाना के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्वारा थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम को जाॅच हेतु निर्देषित किया गया।
उक्त सूचना की पुष्टि हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देष पर थाना राजेन्द्रग्राम की विषेष टीम के द्वारा ग्राम बघर्रा सांधा तिराहा के पास नाकाबंदी की गई। नाका बंदी के दौरान समय लगभग प्रातः 04ः10 बजे एक ट्रक क्रमांक डच् 20 भ्ठ 5795 आते हुई दिखाई दी, ट्रक की गतिविधी संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया, जिससे वाहन चालक रास्ते में रोड के किनारे वाहन को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा ट्रक की तलाषी करने पर 06 नग भैंस व 15 नग पडा कुल 21 नग मवेषी कीमत लगभग 5,00,000/-रु0 क्रुरतापूर्वक रस्सी से बांध कर वाहन में भरा गया था, तस्करी में प्रयुक्त वाहन ट्रक कीमत 15,00,000/-रु0 को जप्त किया गया। मवेषियों को राजेन्द्रग्राम के कांजी हाउस में सुरक्षार्थ रखा गया। अवैध रुप से बिक्री के लिए ले जा रहे 21 नग मवेषी व तस्करी में प्रयुक्त वाहन कुल कीमत 20,00,000/-रु0 को जप्त किया गया।
उक्त घटना पर थाना राजेन्द्रग्राम में पषु तस्करी करने पर वाहन चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधि. की धारा 11, म.प्र.कृषक पषु परिरक्षण अधि. की धारा 6, 6(ग) के तहत एवं पशु तस्करी में प्रयुक्त वाहन को मोटरयान अधि. की धारा 66, 192 के तहर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। फरार आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा विषेष टीम गठित की गई है। जो पशु तस्करी करनेे वालों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त करेगी एवं स्थानीय स्तर पर पषु तस्करी के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही करेगी।
सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल के निर्देषन, अति0 पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अभिषेक राजन के मार्गदर्षन में एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल, थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम निरीक्षक नरेन्द्र पाल एवं थाना राजेन्द्रग्राम की विषेष टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88