अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अनूपपुर पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध एक और बड़ा प्रहार कोरेक्स के विरुद्ध एक और बड़ी कार्यवाही

अनूपपुर पुलिस द्वारा 140 सीसी अवैध मादक पदार्थ कोरेक्स सीरप कुल कीमत 15400/-रु0 जप्त,
अब तक कुल 510 शीषी अवैध मादक पदार्थ कोरेक्स कफ सिरप, कुल कीमत 56100/-रु0 का जप्त

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल के द्वारा पुलिस अधीक्षक के रुप में अनूपपुर जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद से अवैध कारोबारियों एवं अपराधियों के विरुद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान दिनांक 29.10.2021 को रविषंकर पाण्डे निवासी वार्ड नं0 11 अनूपपुर के घर से अवैध मादक पदार्थ कोरेक्स कफ सिरप की कुल 370 शीषी (200मिली./षीषी) जिसकी कीमत लगभग 40,700/- रुपये है, जप्त किया गया था। जिस पर थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8बी, 21, 22 एवं म.प्र.ड्रग नियंत्रण अधि. की धारा 5/13 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा अवैध मादक पदार्थ कोरेक्स कफ सिरप के स्त्रोत के संबंध में एवं स्थानीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थ कोरेक्स कफ सिरप के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु विषेष टीम गठित की गई थी। विषेष टीम के द्वारा आरोपी रविषंकर पाण्डे से गंभीरता से पूछताछ करने पर बताया गया था कि इसके द्वारा अंकित शुक्ला पिता भूपेन्द्र शुक्ला निवासी बूढामाई मंदिर के पास पुरानी बस्ती अनूपपुर को के कोरेक्स कफ सिरप स्थानीय स्तर पर बिक्री हेतु दिया गया है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुये विषेष टीम द्वारा अंकित शुक्ला के घर पर दबिस देकर कोरेक्स कफ सिरप की 140 सीसी जप्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 15400 रूपये है। जिस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 509/21 धारा 8बी, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं म.प्र.ड्रग नियंत्रण अधि. की धारा 5/13 के तहत आरोपी अंकित शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है। अवैध कोरेक्स के विरुद्ध इस कार्यवाही में अब तक कुल 510 शीषी अवैध कोरेक्स कफ सिरप, कुल कीमत 56100/-रु0 का जप्त किया गया है। कोरेक्स के स्त्रोत एवं इसके जिले में खपत के संबंध में विषेष गठित टीम के द्वारा विवेचना की जा रही है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल के निर्देषन, अति0 पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अभिषेक राजन के मार्गदर्षन में एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमर वर्मा, उनि बीएल गौलिया , उनि.प्रवीण साहू, सउनि.सुरेष अहिरवार, प्र0आर0 विनोद पटेल, प्र0आर0 रामखेलावल यादव एवं आर0 प्रवीण भगत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88