अवंति विहार सोसायटी में हर्षोल्लास से मनाया गया छठ पर्व का त्यौहार

जबलपुर दर्पण। सनातन धर्म मे छठ पूजा को महत्वपूर्ण माना गया है। प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ल षष्ठी को संतान, सुख, समृध्दि एवं ऐश्वर्य प्राप्ति हेतु छठ पर्व मनाया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामपुर स्थित अवंति विहार सोसायटी परिसर में श्रीवास्तव परिवार के घर पर छठ पर्व का आयोजन किया गया। 4 दिन तक मनाए जाने वाले छठ पर्व के तीसरे दिन भगवान आदित्य को अर्ध्य दिया गया तथा गुरुवार 11 नवंबर को उदित सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही पर्व का समापन हुआ।
4 दिन के कार्यक्रम में ममता श्रीवास्तव, श्रद्धा शर्मा, अंकिता शर्मा, कंचन मिश्रा, डॉ.नंदिनी शर्मा, श्रीमती पाटिल, श्रीमती झा, श्रीमती निगम, श्रीमती वर्मा, श्रीमती मूर्ति, श्रीमती कुशवाहा, पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक श्री अमरेश श्रीवास्तव, श्री गौरव शर्मा, श्री आयुष श्रीवास्तव, श्री अर्श श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समापन पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जबलपुर महानगर के जिला संयोजक शर्मा जी ने सभी गणमान्य सदस्यो एवं श्रीवास्तव परिवार का आभार व्यक्त किया।



