रोचक जानकारी, क्यों चमकता है चंद्रमा ?

रोचक जानकारी
क्यों चमकता है चंद्रमा ?
संकलन :- आशीष जैन, जबलपुर दर्पण
ऐसा क्यों होता है, कि चंद्रमा चमकता दमकता है? पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा, जो पृथ्वी की परिक्रमा ठीक उसी तरह करता है, जैसे पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है। चंद्रमा में अपनी कोई चमक नहीं होती, इसके बाद भी यह रात के अंधेरे में साफ चमकदार दिखाई देता है। इसका कारण सूर्य की किरणें हैं। सूर्य की किरणें चंद्रमा की सतह पर पड़ कर प्रतिवर्तित होती हैं और इसी कारण चंद्रमा चमकता हुआ प्रतीत होता है। चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है, इसलिए उसका सिर्फ आधा ही हिस्सा दिखाई देता है। चंद्रमा पर वातावरण नहीं है , इसलिए सूर्य की किरणों का वहां काफी दिलचस्प प्रभाव होता है । करीब 14 दिनों तक तो सूर्य की किरणों के कारण चंद्रमा की सतह खौलते पानी के तापमान से भी गरम हो जाती है। वहीं इसके शेष दिन यह बर्फीला और स्याह रात जैसा होता है। ऐसा ही एक और दिलचस्प प्रभाव सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा के एक सीध में आने पर होता है । जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है , तब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है और चंद्र ग्रहण होता है। वहीं जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, तो चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है और सूर्य ग्रहण पड़ता हैं ।