सेक्टर बैठक एवं जल संचय अभियान बोरीबंधान कार्यक्रम सिमरिया में संपन्न हुआ

राजेंद्र त्रिवेदी जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नाबांकुर संस्था वैभव बुंदेलखंड जनहित महिला समिती सेक्टर पड़रिया विकासखंड छतरपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम विकास प्रस्फुटन समिती सिमरिया में जल संचय अभियान के तहत बोरीबंदान कार्यक्रम सफल रहा श्रीमान जिला समन्वयक श्री आशीष ताम्रकार जी के निर्देशानुसार चक्रबर्ती बैठक (सेक्टर बैठक) आज ग्राम सिमरिया में की गई जिसमें समिति सदस्यों से जल्द ही आगामी कार्ययोजना तैयार किए जाने पर चर्चा हुई कार्यक्रम में श्री मूरत सिंह यादव परामर्श दाता आदर्श ग्राम गठोरा समिति से श्री रामावतार बाजपेई ग्राम विकास समिति से श्रीमती हल्किबाई पाल संजय रैकवार , दशरथ कुशवाहा ,सुनील रैकवार,उमेश रैकवार ,दीनदयाल पाल ,प्रेमलाल कुशवाहा ,समिति अध्यक्ष मुकेश पाल सहित नाबांकुर सखियों ने सहभागिता की सभी का आभार प्रदर्शन नीलम तिवारी द्वारा व्यक्त किया गया ।



