खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर युवा मोर्चा के तत्वधान में बैठक का आयोजन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर युवा मोर्चा के तत्वाधान में गांव गांव के सजातीय लोगों के साथ बैठक कर धार्मिक आयोजनों के लिए युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है।इसी क्रम में कल सात अगस्त को जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत गीधा गांव में बैठक का आयोजन किया गया तथा ज्यादा से ज्यादा धार्मिक आयोजनों के लिए युवाओं को प्रेरित किया गया। बताया गया कि बैठक में आगामी दिनों में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की जयंती धूमधाम से मनाने को लेकर भी चर्चा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथि द्वारा भगवान श्री राम चरित्र मानस रामायण जी की छाया चित्र का पूजन अर्चन कर किया गया। बैठक में सजातीय लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने, शिक्षा संस्कृति में बदलाव, धार्मिक आयोजन के प्रति लोगों को प्रेरित करने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। राठौर युवा मोर्चा के तत्वाधान में हुई बैठक के दौरान जिला युवा मोर्चा के पदाधिकारियों सहित अन्य सजातीय लोग मौजूद रहे।

बैठक में हुई सेक्टर पदाधिकारी की नियुक्ति-पिछले दिनों राठौर युवा मोर्चा के तत्वाधान में हुई बैठक के दौरान ग्राम संरक्षक नंदू सिंह राजपूत, ग्राम अध्यक्ष विक्रम सिंह राजपूत, ग्राम उपाध्यक्ष धन सिंह ठाकुर ,उपाध्यक्ष भोला सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर ,ग्राम सचिव रोहित सिंह गौतम, सहसचिव रमेश सिंह राजपूत, ग्राम संगठन मंत्री संतोष कुमार, ग्राम सह संगठन मंत्री रुद्रेश्वर सिंह, ग्राम कोषाध्यक्ष गुमान सिंह राजपूत,सह कोषाध्यक्ष लक्ष्मण की राजपूत ,ग्राम महामंत्री प्रहलाद सिंह ठाकुर, महामंत्री संत कुमार ठाकुर ,ग्राम प्रवक्ता राजेंद्र सिंह, ग्राम प्रचार मंत्री राजेंद्र उचेहरा, ग्राम मीडिया प्रभारी हरि राजपूत, सह मीडिया प्रभारी महेंद्र सिंह उचेहरा, ग्राम सलाहकार हरि सिंह गौतम, ग्राम अनुशासन प्रभारी जनक चंदेल, ग्राम संयोजक कृष्णा राजपूत ,सहसंयोजक लक्ष्मण सिंह,भरत सिंह, शिक्षा प्रभारी मनोज राजपूत व ग्राम संस्कृति प्रभारी नारायण सिंह,लखन सिंह ठाकुर को बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से समाज हित, राष्ट्रहित, समाज में नशा मुक्त करने सामाजिक पहल,समाज के युवाओं द्वारा ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने की पहल,त्यौहार एवं समाज में धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा देने सहित विषयों को लेकर चर्चा किया गया। बैठक मैं युवा राठौर समाज के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष हरिहर पाराशर, गणेश राजपूत, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार राजपूत,जिला सचिव दशरथ सिंह राठौर , युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष खेमकरण राजपूत, संरक्षक धरम सिंह ठाकुर , लव-कुश राठौर, बबलू गौतम, नरेश गौतम, भीखम सिंह ठाकुर, लाल सिंह, हन्नु सिंह, ज्ञान सिंह, गुमान सिंह, पीतम ठाकुर, विक्रम राठौर, प्रीतम सिंह, विशंभर सिंह, रमेश सिंह ठाकुर, मूरत ठाकुर, भुवन सिंह ठाकुर शंकर लुक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88