सुमित्रा बालमीकि अंतरराष्ट्रीय संसदीय संघ के सम्मेलन में भाग लेने स्विट्जरलैंड के जेनेवा पहुंची

जबलपुर दर्पण। 23 से 27 मार्च तक आयोजित हो रहे अंतर-संसदीय संघ के 148वें सम्मेलन में भाग लेने के लिए संसदीय शिष्टमंडल के साथ स्विट्जरलैंड के जेनेवा राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश जी की अगुवाई में भारतीय शिष्टमंडल अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और डिप्लोमेसी से जुड़े अहम मुद्दों पर विमर्श करने पहुँचा, 140 देशों के डेलिगेशन के बीच महिला, शांती एवं सुरक्षा के विषय पर राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बालमीकि जी ने भी इस महत्वपूर्ण बैठक में अपना पक्ष रखकर कहा की भारत शांति, समृद्धि और महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, संघर्ष समाधान और संघर्ष के बाद के पुनर्निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने के लिए समर्पित है, महिला, शांति और सुरक्षा एजेंडे में प्रगति के बावजूद, शांति प्रक्रियाओं और पुनर्निर्माण प्रयासों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम है, उनकी भागीदारी रोकथाम और शांति निर्माण प्रभावशीलता को बढ़ाती है, भारत, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में अपने इतिहास पर गर्व करता है, एवं महिलाओं की भागीदारी पर जोर देता है, जिसका उदाहरण लाइबेरिया में हमारी पूर्ण महिला इकाई और सूडान, कांगो और गोलान हाइट्स सहित वैश्विक स्तर पर 108 भारतीय महिला शांति सैनिकों की तैनाती है, प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘महिला नेतृत्व वाले विकास’ के दृष्टिकोण के अनुरूप, भारत लैंगिक समानता का समर्थक है, हाल ही में महिला आरक्षण विधेयक का पारित होना एवं निर्णय लेने वाली भूमिकाओं में महिलाओं को सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, हमारा मानना है कि स्थायी शांति के लिए सभी स्तरों पर महिलाओं की सार्थक भागीदारी की आवश्यकता है, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बालमीकि जी के स्विट्जरलैंड में जाकर भारत की तरफ से अपना पक्ष रखने पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।



