वॉलीबॉल फ़ाइनल में हितकारिणी इंजीनियरिंग विजेता बनी

जबलपुर दर्पण । हितकारिणी महोत्सव के अंतर्गत खेले गए फ़ाइनल मैच में हित0 इंजीनियरिंग कॉलेज ने हित0 लॉ कॉलेज को पराजित कर खिताब पर कब्जा किया ।श्री राम कॉलेज के खेल मैदान में आज का फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें गजेंद्र वैद्य जी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। पूर्व में हितकारिणी के अन्य कॉलेजों के बीच खेले गए मुकाबलों में, हित0 लॉ कॉलेज एवं इंजीनियरिंग कॉलेज की टीमें सेमीफाइनल जीत कर फाइनल में प्रवेश किया । फाइनल में दोनों ही टीमों के बीच कड़े मुकाबले में इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम विजेता बनी । विजेता एवं उपविजेता टीम को, श्री राम कॉलेज के ग्रुप डायरेक्टर एल. के. पटेल एवं डायरेक्टर डॉ वाय.एम.दुबे जी के द्वारा विजयी छात्रों को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर हितकारिणी विद्या परिषद की ओर से राजीव श्रीवास्तव,नरेश तिवारी और खेल अधिकारी राजेश सेन तथा झा सर की विशेष उपस्थिति रही ।



