आरडीवीवी में एन एसयूआई कार्यकर्ताओं का हंगामा

जबलपुर दर्पण। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में एन एसयूआई कार्यकर्ता विश्वविद्यालय पहुंचे थे। विश्वविद्यालय के चारों गेट को पुलिस ने बंद कर दिया था। ताकि कोई भी प्रदर्शनकारी विवि परिसर के अंदर प्रवेश ना कर सके। प्रदर्शन होने की जानकारी मिलते ही विवि के बाहर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गई थी। पूरी सड़क छावनी में तब्दील हो गई रही । सैकड़ों की संख्या में यूनिवर्सिटी पहुंचे एन एसयूआई कार्यकर्ताओं ने विवि में घुसने का प्रयास किया। जिन्हें पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए रोकने की कोशिश की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और एन एसयूआई कार्यकर्ताओं में जमकर झडप हुई। एन एसयूआई के कार्यकर्ता कुलपति को चूड़ियां देने के लिए विश्वविद्यालय के भीतर जाने की कोशिश कर रहे थे,तभी पुलिस ने बलपूर्वक रोककर, कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में व्यापक रूप से अनियमितता हो रही है। इस पर अंकुश लगना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विवि के कुलपति निद्रा में है,जिसे हम सभी संगठन के कार्यकर्ता उन्हें जगाने आयें है और चूड़ियां भेंट करेंगे।
पुलिस ने करीब तीस एन एसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। इस बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झुमाझपटी हुई ।



