नवोदय विद्यालय में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन

शिक्षिका अनुपमा पी सुंदरम के नेतृत्व में स्कूल प्रांगण में हुआ कार्यक्रम
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थी, प्राचार्य, स्कूली स्टाफ, सदस्य, कर्मचारी सहित छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया। बताया गया कि विद्यालय के खेल शिक्षिका अनुपमा पी सुंदरम के नेतृत्व में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का सफलतापूर्वक कार्यक्रम संपन्न कराया गया। गौरतलब है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं, इस पावन पुण्य अवसर पर सूर्य नमस्कार करना भी शारीरिक-मानसिक क्रियाशीलता में वृद्धि होती है।विद्यालय के प्राचार्य हर्ष प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार के लाभ एवं महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि सूर्य नमस्कार ना सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य प्रदान करता है, बल्कि मानसिक व आध्यात्मिक बल भी प्रदान करता है।
शरीर के आंतरिक एवं बाह्य अंगों को रखता है निरोगी
सूर्य नमस्कार के 12 आसन हमारे पूरे शरीर के आंतरिक एवं बाह्य अंगों को स्वस्थ और निरोगी बनाए रखते हैं। इसके पूर्व 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती पर विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं स्टाफ सदस्यों एवं कर्मचारियों ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया था, लेकिन इस वर्ष सूर्य नमस्कार की प्रक्रिया में अत्यंत जोश एवं उत्साह के साथ भागीदारी करते हुए विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संचिता बनर्जी, अलका विश्वकर्मा, सुनीता गुप्ता, प्रतिभा सोम कुंवर, धर्मेंद्र कुमार सोनकर, माधुरी शर्मा, रामानंद, अजय साहू, प्रफुल्ल निकाजु, राहुल सिंह, आयुष लहरिया, नवराय चौधरी, बिहारी लाल पटेल, राहुल दोहरे, दामिनी साहू, सभाजीत पटेल, योगेश्वर वर्मा, आरती रानी, पार्वती अहिरवार, पुष्पा पटेल, विट्ठल राव बेले, इमान अली, सुश्री वर्षा शर्मा, कपिल किशोर राय, वाय एस पटेल, टीपी वर्मा, राजेंद्र नाथ साहू, मनीष शुक्ला, उमा मिश्रा, जिट्टी जैकब, मनीष राज पड़वार, सोहनलाल झारिया सहित अन्य का कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।


