अध्यक्ष मनोहर चौकसे को कार्यकारिणी सदस्यों ने दिया धन्यवाद

जबलपुर दर्पण। कलचुरी समाज का युवक यवती परिचय सम्मेलन ऐतिहासिक एवं शानदार रहा विगत दिवस कलचुरी समाज भवन स्नेह नगर में सम्मेलन की समीक्षा के लिए कलचुरी महासभा कार्यकारिणी की बैठक, महासभा के अध्यक्ष मनोहर चौकसे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभी सदस्यों ने परिचय सम्मेलन के बारे में अपने अपने विचार रखे एवं एक मत से परिचय सम्मेलन के शानदार आयोजन के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोहर चौकसे , महामंत्री बीडी राय एवं समस्त कार्यकारिणी के प्रति भी धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। परिचय सम्मेलन में जो खामियां थी उनके निराकरण के लिए भी विचार किया गया। बैठक में संरक्षक डॉ वीके गुप्ता, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौकसे , कोषाध्यक्ष जे पी शिवहरे, राजेश जायसवाल,मिथिलेश चौकसे, राजीव चौकसे, संजय चौकसे रांझी, राजेश जायसवाल “पप्पू”, केएस राय, संदीप चौकसे, राधेश्याम राय उमाकांत चौकसे, गोविंद चौकसे, राकेश राय, राजेंद्र राय, मनीष चौकसे, देवेंद्र चौकसे, संजय जायसवाल, एसएनएस राय आदि उपस्थित थे।



