नशा मुक्त समाज बनाने के लिए संगठन की अभिनव पहल

लोगों को नशा से मुक्त कराने संगठन चलाती है अभियान।

डिंडौरी दर्पण ब्यूरो। जिले में मानव भगवती कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा समाज सहित लोगों को नशा से दूर रहने की अभिनव अभियान चला रहे है, संगठन से लोग जुड़ कर नशे से लोग दूर हो रहे हैं।गौरतलब है कि संगठन द्वारा नशा मुक्त समाज ,चरित्रवान व्यक्ति, मांस, मदिरा आदि को समाज से अलग करने की मुहिम काफी लंबे समय से चला रहा है। बताया गया कि पिछले दिनों जिले में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वाधान में शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में जिला शाखा डिंडोरी के द्वारा कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए रघुनाथ सिंह राठौर निवासी पुरानी डिंडोरी में महा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में माँ एवं गुरुवार की चैतन्य पूर्ण जयकारे लगाए गए, इसके बाद ही माँ गुरुवर मंत्रोच्चारण करते हुए, श्री दुर्गा चालीसा पाठ के पश्चात महाआरती का कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा समापन क्रम में श्री शक्तिपुत्र महाराज के द्वारा प्रदान की गई नित्य साधना कार्यक्रम की विधिवत रूप से जानकारी प्रदान की गई।
व्यक्ति को आत्म चिंतन करना जरूरी। चिंतन क्रम में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाअध्यक्ष चंद्र सिंह कुशराम के द्वारा गुरुवर के द्वारा बताए गए पांच गये 5 क्रमो के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। भगवती मानव कल्याण संगठन सचिव मनीराम परस्ते के द्वारा आश्रम में होने वाली कार्यकर्ता बैठक एवं शिविर की जानकारी दी, तत्पश्चात भगवती मानव कल्याण संगठन जिला अध्यक्ष राधेश्याम राठौर के द्वारा बताया गया कि माता आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा से अगर कुछ मांगे मांगना ही है तो भक्त ज्ञान आत्मशक्ति, मांगे मीराबाई की तरह भक्ति मांगो, ग्रुप की तरह इच्छा शक्ति रखना चाहिए। अंत में पप्पू धुर्वे प्रवक्ता भारतीय शक्ति चेतना पार्टी डिंडोरी ने आभार व्यक्त करते हुए एवं चिंतन ओं के बारे में उपस्थित जन समुदाय को बताया, कि गुरुवार की विचारधारा आत्मसाध कर लाखों लोग अपने जीवन में परिवर्तन लाए हैं। क्योंकि एक ऋषि के बताए रास्ते में चलने से निश्चित ही समाज में परिवर्तन आता है।कार्यक्रम में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी डिंडोरी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं मां के भक्तों उपस्थित रहे। जिले के लोग भी संगठन से जुड़कर नशा मुक्त समाज बनाने की इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं।



