भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

जबलपुर र्दपण सिहोरा। भारतीय किसान संघ ने सिहोरा अनुविभागीय अधिकारी आशीष पांडे को अपनी मूल समस्याओं को लेकर ज्ञापन देते हुए बतलाया कि खरीफ की फसलों के अल्प वर्षा असफल कारण होने से नुकसान की भरपाई की जाए। पूरे मध्यप्रदेश में मक्का एवं तिल की समर्थन मूल्य वृद्धि पर विचार विमर्श किया जाए। फसल बीमा इकाई का क्षेत्रफल न्यूनतम 100 हेक्टेयर से घटाकर 50 हेक्टर तक किया जाए। वही सोसायटीओं में किसानों के हो रहे शोषण भ्रष्टाचार के मामलों में प्रशासनिक एजेंसी द्वारा जांच कर तत्कालीन कार्यवाही की जाए। खाद बीज वितरण व्यवस्था को कंप्यूटर एवं पारदर्शी बनाई जाए। साथी इन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बैंकों के द्वारा काटी गई बीमा प्रीमियम कंपनी में जमा प्रीमियम क्लेम की राशि भुगतान फसल की कटाई प्रयोग के आंकड़े सहित सभी जानकारियां वेबसाइट पर पारदर्शी तरीके से अपलोड कराई जाएं। बलराम तालाब योजना पुनःशुरू करने की यह बात रखी। भारतीय किसान संघ के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री किसान अनुदान योजना उन्हें चालू करने की मांग रखी। जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने के लिए तत्काल सुधार कार्य कराया जाए।साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एंबुलेंस सेवा शुरू की जाए। नीलामी मंडी प्रशासन द्वारा की जाए ।मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिलों में खाद बीज दवाई की जांच के लिए लैब स्थापित की जाए, जिससे किसानों को नकली सामग्री खरीदने से किसान बच सकें। फसल क्षति का पारदर्शी सर्विस कर उसकी एक प्रति किसानों को जरूर उपलब्ध कराई जा सके। वहीं कृषि यंत्रों पर अनुदान एवं कोटा बढ़ाया जाए। भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जिन किसानों के लिए घोषित योजनाओं को फसल संचालन के लिए किसान प्रतिनिधियों के साथ निगरानी समिति उचित बनाई जाए । विधि मांगों को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी ने भारतीय किसान संघ के सदस्यों से आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी इन मांगों को लेकर जिला प्रशासन व राज्य सरकार को अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा सोसायटीओं में शेयर होल्डर की संख्या एवं दूरी को देखते हुए मुक्ति युद्ध करण सोसायटी ओं की संख्या अधिक बढ़ाई जाए। डेरियो द्वारा खरीदे जा रहे किसानों के दूध के फैट के भाव को बढ़ाया जाए तथा अमूल सहित अन्य किसानों को प्रोत्साहन दिया जाए । ताकि किसानों को दूध के भाव उचित मूल्य पर मिल सके। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष नंदकिशोर परौहा, जिला अध्यक्ष मोहन तिवारी, जिला सदस्य धनंजय पटेल, रमेश पटेल, सुरेश पटेल, विजय प्रताप सिंह, रघुनाथ पटेल, पहलाद पटेल, मेवा लाल पटेल, प्रदीप पटेल, तीरथ कुमार, प्रकाश पटेल, दशरथ पटेल, नर्मदा पटेल ,कृष्ण कुमार पटेल आदि उपस्थित रहे।



