नगर परिषद डिंडोरी ने चलाया अभियान, वसूला दो हजार का जुर्माना

मुख्यालय के विभिन्न प्रतिष्ठानों से ग्यारह किलो पॉलिथीन किया जब्त
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पॉलिथीन के खिलाफ नगर परिषद प्रशासन ने बुधवार को पिछले दिनों बुधवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंद्र मोहन गर्मे के निर्देशानुसार नगर में स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों से पॉलिथिन जप्त कर जुर्माना लगाया गया। गौरतलब है कि प्रतिबंध के बाद भी पालिथिन का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए अभियान चलाकर नप कर्मियों ने ग्यारह किलो पॉलिथीन जब्त करते हुए दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। गौरतलब है कि नगर को स्वच्छ बनाने में जुटे निकाय के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा जहां एक तरफ स्वच्छता सर्वेक्षण में लोगों के फीडबैक की संख्या बढ़ाने में जुटे हैं। वहीं दूसरी ओर स्वच्छता को बनाए रखने के लिए अन्य प्रबंध भी लगातार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को निकाय के कर्मियों द्वारा डिंडोरी नगरीय सीमा क्षेत्र में पॉलिथिन जब्त कर कार्रवाई की गई है।



