आदिवासी के कब्जे की जमीन में अनावेदक बल पूर्वक बनवा रहा पक्की मकान

शिकायत के बाद पहुंचा विभागीय अमला ने मौके पर बनाया पंचनामा
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बुड़रूखी गांव निवासी सुक्खू सिंह बनवासी व नोखेलाल के कब्जे वाली आबादी भूमि में अनावेदक करण सिंह राठौड़ के द्वारा बल पूर्वक पक्की मकान का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। मामले की शिकायत के बाद पिछले दिनों विभागीय अमला मौके पर जांच करने पहुंचा, जहां अनावेदक करण राठौड़ के द्वारा गाली-गलौज करते हुए जांच प्रभावित करने की कोशिश की गई। गौरतलब है कि मौके में आरआई व पटवारी के द्वारा पिछले दिनों जांच करने के बाद भी अब तक निर्माण कार्य संबंधी स्थगन आदेश जारी नहीं किए गए हैं। बताया गया कि उक्त भूमि पर आदिवासी लगभग तीन दशकों से उक्त क्षेत्राधिकार में रह रहे, कुछ हिस्सा में खलिहान, मवेशियों को बांधने सहित अन्य उपयोग के लिए छोड़ी गई आवेदकों की कब्जे के बाड़ी मैं अनावेदक करण राठौड़ के द्वारा आधी रात जेसीबी लगाकर कब्जे को हटवा दिया और अब उसी जमीन में धड़ल्ले से पक्की मकान का निर्माण कार्य करवा रहा है। जानकारी अनुसार शिकायत के बाद भी मकान का निर्माण कार्य रूकवाने संबंधी विभागीय अधिकारियों ने स्थगन आदेश अभी तक जारी नहीं किए गए हैं, जिसे लेकर अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
पीड़ित आदिवासीयों ने विधायक ओमकार मरकाम से लगाई गुहार



