मानवाधिकार संगठन डिंडोरी के अनिता उद्दे जिला अध्यक्ष नियुक्त

संगठन पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। अखिल भारतीय मानवाधिकार संगठन पदाधिकारियों ने डिंडोरी जिला इकाई अध्यक्ष के तौर पर अनिता उद्दे को नियुक्त किया है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय अखिल भारतीय मानवाधिकार संगठन के आदेशानुसार एवं राष्ट्रीय संगठन के उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी मध्यप्रदेश पंडित संदेश महाराज निर्देशानुसार मुख्य इकाई डिंडौरी दिलीप मिश्रा कि अनुशंसा पर अनिता उद्दे को महिला इकाई डिंडौरी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बताया गया कि श्रीमती उद्दे डिंडोरी जनपद के बल्लारपुर गांव निवासी है तथा वर्तमान में शासकीय हाई स्कूल कुकर्रामठ मे प्राचार्य के पद में रहकर अपनी सेवाएं दे रही हैं। संगठन पदाधिकारियों जारी पत्र में बताया कि डिंडोरी जिला इकाई अध्यक्ष की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू रहेगी। संगठन पदाधिकारियों ने श्रीमती उद्दे के लिए उनके उज्जवल भविष्य कि शुभकामना की है।



